WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025: राजस्थान में महिला सुपरवाइजर की बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025: राजस्थान Staff Selection Board (RSSB) द्वारा बंपर पदों पर महिला सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में जो महिलाएं Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 में फिर निकलने का इंतजार कर रही थी, उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बहुत अच्छा मौका है। पर्यवेक्षक नौकरी के लिए पात्रता, योग्यता, लेटेस्ट अपडेट्स, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया सहित विस्तृत जानकारी इस लेख में दी गई है।

RSMSSB महिला सुपरवाइजर भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली जा रही है। महिला सुपरवाइजर को आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए रखा जाता है, राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती ना सिर्फ एक सिक्योर करियर प्रदान करती है, बल्कि समाज के विकास में योगदान करने के लिए मंच भी देती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती है, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Mahila Supervisor Online Form सबमिट कर सकते है।

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025
Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 Application Dates

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए फिलहाल कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि नवंबर 2025 के दूसरे सप्ताह तक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करके महिला सुपरवाइजर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है, अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद फॉर्म भरने की लास्ट डेट निकलने से पहले पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा, जो महिला उम्मीदवार पर्यवेक्षक नई भर्ती निकलने का इंतजार कर रही है उन्हें अभी से विमेन सुपरवाइजर एग्जाम प्रिपरेशन शुरू कर देनी चाहिए।

Rajasthan Mahila Supervisor Recruitment 2025 Post Details

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन लगभग 475 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा सकता है, जिसमें राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए अलग अलग पद संख्या निर्धारित की जा सकती है, पद संख्या की श्रेणीवार विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के पश्चात यहां पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 Application Fees

RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy के लिए आवेदन करने हेतु जनरल और क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी श्रेणियों को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी वर्ग के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 Qualification

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही आवेदकों के पास RS-CIT कोर्स सर्टिफिकेट और स्नातक स्तरीय CET स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 Age Limit

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार राज्य के सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 Selection Process

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, महिला सुपरवाइजर एग्जाम पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित विषयों को शामिल किया गया है, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, महिला सुपरवाइजर एग्जाम में 300 अंकों के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे।

Rajasthan Mahila Supervisor Salary 2025

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर शुरुआत में 33800 रूपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी, वहीं प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के पश्चात अधिकतम 106700 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा जिसमें महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, किराया भत्ता सहित विभिन्न सरकारी भत्ते और लाभ भी शामिल होंगे।

How to Apply Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025

RSMSSB Mahila Supervisor Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल https://recruitment.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Notice Board के तहत Ongoing Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक्टिव रिक्रूटमेंट लिस्ट में RSSB Mahila Supervisor Recruitment 2025 के सामने Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद फिर से Ongoing Recruitment में RSSB Mahila Supervisor Exam 2025 के लिए Apply Now पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर Mahila Supervisor पद को सलेक्ट करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही दर्ज करें।
  • इसके बाद शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों को और पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submission बटन पर क्लिक कर दें।
  • साथ ही भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान महिला सुपरवाइजर ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2025 Apply Online

  • RSMSSB Mahila Supervisor Notification PDF
  • Coming Soon
  • RSMSSB Mahila Supervisor Apply Online 
  • Coming Soon
  • Official Website

 

निष्कर्ष

राजस्थान महिला सुपरवाइजर सरकारी नौकरी 2025 उन महिलाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। यह पद समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ आता है और एक सम्मानजनक Salary Package भी प्रदान करता है। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए समय समय पर ऑफिशियल पोर्टल पर जॉब्स अपडेट चेक कर लेनी चाहिए, इसके अलावा अपनी नौकरी पक्की करने के लिए अभी से महिला सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Leave a Comment