Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना 17 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई है। यह भर्ती कुल 6500 वरिष्ठ शिक्षक पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इस भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान सहित 10 विषयों के रिक्त पद शामिल है।
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन 19 अगस्त 2025 से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सैलरी सहित अन्य विवरण नीचे उपलब्ध कराए गए है।

Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Highlight
Recruitment Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Post Name | 2nd Grade Teacher |
Vacancies | 6500 |
Apply Mode | Online |
Application Start Date | 19 August 2025 |
Last Date | 17 Sep 2025 |
Workplace | Rajasthan |
Category | RPSC Latest Jobs 2025 |
Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Vacancy Details
लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्ती कुल 6500 पदों पर निकाली है, जिसमे Non Scheduled Area के लिए 5804 पद निर्धारित किए गए है। जबकि Scheduled Area के लिए यह पद संख्या 696 रखी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित सहित 10 विषयों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार विषयवार निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:
Subject Wise Vacancy Details –
Subject | Vacancies |
Hindi | 1052 |
English | 1305 |
Mathematics | 1385 |
Sanskrit | 940 |
Science | 1355 |
Social Science | 401 |
Urdu | 48 |
Punjabi | 11 |
Sindhi | 2 |
Gujarati | 01 |
Grand Total | 6500 Posts |
यह विषयवार विभाजन RPSC Grade 2 Teacher Subject-Wise Vacancy 2025 के अनुसार दिया गया है, अभ्यर्थियों को अपने विषय के अनुसार आवेदन करना होगा।
Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Important Dates
राजस्थान स्कूल टीचर वैकेंसी के लिए अधिसूचना 17 जुलाई 2025 को आयोग द्वारा जारी की गई थी। इसके लिए आवेदन पत्र 19 अगस्त 2025 से आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तय की गई है। परीक्षा की तिथि RPSC Exam Calendar 2026 के अनुसार 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक की रखी गई है।
Eligibility for Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025
शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए केवल राजस्थान राज्य के अभ्यर्थी ही फॉर्म भर सकते है। अभ्यर्थियों को इस पद के लिए विभिन्न पात्रता मानदंडों का पालन करना आवश्यक है:
Rajasthan Grade 2 Teacher Bharti 2025 Qualification
सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रासंगिक विषय में स्नातक और साथ ही 2 वर्षीय बीएड कोर्स में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह न्यूनतम योग्यता है जो प्रत्येक विषय के लिए अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
RPSC 2nd Grade Teacher Age Limit
सेकंड ग्रेड टीचर पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की एवं ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।
Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Application Fees
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर एप्लीकेशन फीस सामान्य श्रेणी के लिए और क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी वर्ग के लिए ₹600 रखी गई है। जबकि एससी, एसटी एवं नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी और एमबीसी वर्ग, विकलांग अभ्यर्थियों के लिए ₹400 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
RPSC 2nd Grade Exam Pattern & Syllabus 2025
इस भर्ती प्रक्रिया में Paper 1 और Paper 2 दो पेपर होंगे। दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। एक पेपर सामान्य ज्ञान का होगा जबकि दूसरा पेपर चुने गए विषय पर आधारित होगा।
Paper 1 (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान):
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 200
- पेपर की समय अवधि: 2 घंटे
- Negative Marking: 1/3 अंक
- परीक्षा विषय: राजस्थान का सामान्य ज्ञान, भारत एवं विश्व का सामान्य ज्ञान, शिक्षा एवं मनोविज्ञान, सामान्य विज्ञान
- Qualifying Marks: 40%
Paper 2 (प्रासंगिक विषय आधारित):
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 300
- परीक्षा की समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
- परीक्षा के विषय: उम्मीदवार का चुना हुआ मुख्य विषय जैसे अंग्रेजी, गणित या 10 विषयों में से कोई भी एक।
- Minimum Passing Marks: 40%
Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Selection Process
Rajasthan Second Grade Teacher Selection Process पूरी तरह से Written Exam के आधार पर होगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट पोर्टल पर जारी की जाएगी।
- Selection Stages:
- Written Exam – Paper I & Paper II
- Document Verification
- Medical Test
- Final Merit List
Rajasthan 2nd Grade Teacher Salary 2025
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर 2025 भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को Pay Matrix Level 11 और ग्रेड पे 4200 के आधार पर शुरुआती समय में 37800 रूपये तक मूल वेतन दिया जाएगा, वहीं इसके बाद अधिकतम 119700 रूपये तक मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा शिक्षक कर्मचारियों को DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे, जो Rajasthan Teacher Pay Scale 2025 के अनुसार लागू होंगे।
How to Apply for Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025
- RPSC 2nd Grade Teacher Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी इन चरणों का पालन कर सकते हैं: सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in चले जाएं।
- डैशबोर्ड पर Ongoing Recruitment अनुभाग में 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 के लिए Apply Now पर क्लिक करें।
- एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
- यदि आपका RPSC OTR eKYC Process 2025 अभी कंप्लीट नहीं है तो उसे आवश्यक जानकारी और ओटीपी सत्यापन के साथ पूरा करें।
- सक्रिय भर्तियों की सूची में अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जिस विषय के लिए फॉर्म भरना चाहते है उस विषय को सलेक्ट करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएड मार्कशीट के साथ ही जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो स्कैन करके आवेदन पत्र में निर्धारित आकार और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके फॉर्म को Submit कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट किए गए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य लेकर रख लें।
Tips for Cracking Rajasthan 2nd Grade Exam 2025
यदि आप सेकंड ग्रेड एग्जाम क्लियर करना चाहते है तो इन टिप्स को फॉलो कर लें, आपका सलेक्शन होने से कोई नहीं रोक सकता है:
- Daily Study Plan बनाएं और नियमित अध्ययन करें।
- पिछले वर्षों के RPSC 2nd Grade Previous Year Question Papers जितने हो सके उतने हल करें।
- प्रमुख टॉपिक्स जैसे राजस्थान सामान्य ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा मनोविज्ञान पर अधिक ध्यान दें।
- विषय के अनुसार NCERT और अन्य स्टैंडर्ड बुक्स का उपयोग करें।
- बेहतर अभ्यास के लिए Online Mock Test और Online Quiz को ज्वॉइन करें।
निष्कर्ष: Best Opportunity for Government Teacher Job in Rajasthan
यदि आप एक होनहार स्टूडेंट हैं और राजस्थान राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो RPSC 2nd Grade Teacher Bharti 2025 आपके लिए करियर बनाने का स्वर्णिम अवसर है। 6500 पदों की यह भर्ती न केवल सपनों को पूरा करने के लिए एक बड़ा मौका है, बल्कि इसके माध्यम से आप राज्य की शिक्षा व्यवस्था में अपना अनमोल योगदान भी दे सकते हैं।
Rajasthan 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Apply Online
RPSC 2nd Grade Notification PDF | Check 2nd Grade Notification |
RPSC 2nd Grade Apply Online | Apply For RPSC 2nd Grade |
Official Website | RPSC |
Rajasthan 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 – FAQ,s
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं?
Rajasthan 2nd Grade Teacher Bharti 2025 के लिए प्रासंगिक विषय में स्नातक और 2 वर्षीय बीएड कोर्स उत्तीर्ण कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सेकंड ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कब है?
RPSC Second Grade Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से शुरू होगी, अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 रखी गई है।