WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेंगे ₹200000, यहां से करें आवेदन

राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार ने Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 की शुरुआत की है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक एक महिला को अपना Favorite Business शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे Entrepreneur यानी उद्यमी बन सकें, इस योजना के तहत महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10,000 रूपये की राशि दी जाएगी, वहीं इसके बाद इसके बाद व्यवसाय का मूल्यांकन करके आवश्यकता अनुसार अधिकतम 2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा सकती है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें और आवश्यक दस्तावेज सहित संपूर्ण जानकारी इस लेख में उपलब्ध कराई गई है, विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें, बता दें कि इस योजना का आयोजन बिहार राज्य सरकार द्वारा मूल निवासी महिला नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं अधिक सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) क्या है?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 जिसे बिहार Mahila Rojgar Yojana भी कहते हैं, यह बिहार सरकार की एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देना है, इस योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में बिहार महिला रोजगार योजना को लागू करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री 200000 महिला योजना का लाभ उठाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है, शहरी क्षेत्रों के लिए जीविका द्वारा एक Online Portal बनाया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक महिलाएं आवेदन कर कर सकती है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए योग्यता (Eligibility)

मुख्यमंत्री 200000 महिला रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिलाओं को सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता पूरी करनी होगी:

  • आवेदक महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिलाएं या उनके पति Income Tax Payer नहीं होने चाहिए।
  • महिला या उनके पति सरकारी सेवा में नियमित या संविदा किसी भी प्रकार से कार्यरत नहीं होने चाहिए।
  • योजना के उद्देश्य के लिए ‘परिवार’ का मतलब पति पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे हैं, जिन अविवाहित वयस्क महिलाओं के माता-पिता जीवित नहीं हैं, उन्हें ‘Single Family’ माना जाएगा और वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक परिवार की एक महिला इस योजना के लिए पात्र है, जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें लाभ लेने के लिए पहले समूह से जुड़ना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में आवेदन कैसे करें

Mukhyamantri 200000 Mahila Rojgar Yojana 2025 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया को दो भागों में बांटा गया है- ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र, आप अपने क्षेत्र अनुसार दी गई प्रक्रिया का पालन करके फॉर्म जमा कर सकते हैं:
ग्रामीण क्षेत्र:
ग्रामीण क्षेत्रों में बिहार महिला रोजगार योजना का क्रियान्वयन जीविका संपोषित ग्राम संगठन द्वारा किया जा रहा है, जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पात्र सदस्यों को अपने पसंदीदा रोजगार के लिए 10,000 रूपये की पहली किस्त प्राप्त करने के लिए ग्राम संगठन में एक निर्धारित फॉर्म में आवेदन करना होगा।
इसके बाद ग्राम संगठन एक विशेष बैठक में इन आवेदनों को अनुमोदित कर जीविका प्रखंड इकाई को भेजेगा।
प्रखंड इकाई इन आवेदनों की जानकारी एमआईएस (MIS) पोर्टल पर दर्ज करेगी, जिसमें आधार संख्या अनिवार्य होगी।
सभी आवेदनों का एमआईएस डेटाबेस बैंक खाते में राशि हस्तांतरण के लिए जीविका जिला इकाइयों को भेजा जाएगा, जो जांच के बाद मुख्यालय को भेजेंगे। जीविका मुख्यालय द्वारा डीबीटी के माध्यम से यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी।
शहरी क्षेत्र:
शहरी क्षेत्रों के लिए जीविका द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से सभी इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती है।
शहरी क्षेत्रों में लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित करने की विस्तृत प्रक्रिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति द्वारा निर्धारित की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को चेक कर सकते है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए जिलेवार हेल्पलाइन नंबर:

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए जिलेवार हेल्पलाइन नंबर

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 में शामिल प्रमुख कार्य/व्यवसाय

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में शामिल प्रमुख व्यवसाय इस प्रकार है, जिसके लिए महिलाओं को 10000 से अधिकतम 200000 रूपये तक आर्थिक मदद मिलेगी:

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में शामिल प्रमुख व्यवसाय

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 से मिलने वाले अन्य लाभ

आर्थिक सहायता के अलावा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को उद्यमी बनने में मदद करने के लिए कई अन्य लाभ भी दे रही है, जिसमे जीविका द्वारा लक्षित परिवारों को उनके उद्यम के बेहतर संचालन के लिए तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके अलावा उन्हें उद्यम का चयन करने और एक सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा, तकनीकी सहायता के लिए जीविका समूह अन्य संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ साझेदारी भी करेगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति महिला रोजगार स्कीम के कार्यान्वयन की लगातार निगरानी करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर निर्देश जारी करेंगे।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Important Dates

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आधिकारिक अधिसूचना 1 सितंबर 2025 को जारी की गई है, योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2025 से शुरू कर दी गई है, योग्य और इच्छुक महिलाएं इस योजना में कभी भी ऑनलाइन का ऑफलाइन क्षेत्र अनुसार आवेदन कर सकती है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Apply Online

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बिहार की महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाली एक नई क्रांति है। ₹10,000 की पहली किस्त से लेकर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद, महिला रोजगार स्कीम प्रत्येक परिवार की महिला को उद्यमी बनने का मौका देती है। यह केवल पैसा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का निवेश है। यह योजना महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का सम्मान भी दिलाएगी। अब बिहार की हर महिला अपनी पसंद का काम करके अपने और अपने परिवार का भविष्य खुद लिख सकती है। यह योजना एक नए और आत्मनिर्भर बिहार की नींव रखेगी, जहां प्रत्येक महिला एक सफल उद्यमी है।

Leave a Comment